हैदराबाद और उन्नाव की घटना के मामले को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच मप्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। होशंगाबाद में एक रेप पीड़िता ने बदनामी के डर से फांसी लगा ली।

होशंगाबाद, मप्र. यहां के महिमा नगर में रहने वाली एक नाबालिग रेप पीड़िता ने बदनामी के डर से आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मृतका ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा कि वो अपनी बदनाम से बेहद दुखी है। लड़की गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी। उसने अपने टीन शेड के घर में उस वक्त फांसी लगाई, जब परिवार के लोग मौजूद नहीं थे। शाम को जब सब लोग घर पहुंचे, तो लड़की को फांसी पर लटके देखा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


घर से उठाकर ले गए थे आरोपी..
घटना 8 दिसंबर की रात की है। दोनों आरोपी भी लड़की के पड़ोसी हैं। वे उसे घर से उठाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद महिमा नगर में ही एक आरोपी ने अपने घर की छत पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। वहीं दूसरे आरोपी निगरानी करता रहा। इसकी शिकायत कोतवाली में की गई थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने छापामार कार्रवाई करके दोनों आरोपियेां को अरेस्ट करके जेल भेज दिया था। बहरहाल, अब रेप पीड़िता की सुसाइड से पुलिस सकते में है।