मुंबई क्राइम ब्रांच की सूचना पर खंडवा जीआरपी ने पवन एक्सप्रेस से जब्त किया 2 करोड़ रुपए से भरा सूटकेस। पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर इनके पास इतना पैसा कहां से आया?

खंडवा, मध्य प्रदेश.  मुंबई क्राइम ब्रांच की सूचना पर शुक्रवार को खंडवा स्टेशन से दो लोगों को 2 करोड़ रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। ये लोग इतने रुपए किससे लेकर आ रहे थे, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। आशंका है कि ये मुंबई के किसी व्यापारी से धोखाधड़ी करके आए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रॉली में रखकर जा रहे थे सूटकेस..

मुंबई क्राइम ब्रांच ने खंडवा जीआरपी को सूचना दी थी कि मुंबई से दरभंगा जा रही पवन एक्सप्रेस में दो व्यक्ति एक सूटकेस लेकर जा रहे हैं। उसमें संदिग्ध चीज हो सकती है। पकड़े गए यात्रियों के नाम विनोद झा और अमित यादव है। दोनों दरभंगा के रहने वाले हैं। आशंका है कि ये लोग मुंबई के किसी व्यापारी से धोखाधड़ी करके भागे थे। हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। 

ट्रेन के खंडवा पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने एसी कोच पर छापा मारा था। पुलिस को आता देखकर यो लोग एक ट्रॉली में सूटकेस रखकर भागने लगे थे।