हैरान कर देने वाली यह घटना अलीराजपुर जिले के एक गांव में सामने आई है। जहां एक परिवार के लोगों ने अपने ही बेटे को घर के बाहर 3 दिन तक एक खूंटे से रस्सी के जरिए बांधकर रखा। क्योंकि उनके बच्चे को एक पागल कुत्ते ने जो काट लिया था। 

अलीराजपुर (मध्य प्रदेश). डिजिटल इंडिया में भी लोग विश्वास और अंधविश्वास के अंतर को नहीं समझ पा रहे हैं। आज भी वो इसके चक्कर में पड़कर अपनो की जान दांव पर लगा देते हैं। ऐसा ही अंधविश्वास का एक मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। जहां माता-पिता ने अपने ही बेटे को तीन दिन तक एक खूटे से बांधकर रखा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

3 तीन तक खूंटे से बंधा रहा युवक
दरअसल, हैरान कर देने वाली यह घटना अलीराजपुर जिले के एक गांव में सामने आई है। जहां एक परिवार के लोगों ने अपने ही बेटे को घर के बाहर 3 दिन तक एक खूंटे से रस्सी के जरिए बांधकर रखा। क्योंकि उनके बच्चे को एक पागल कुत्ते ने जो काट लिया था। 

पुलिस ने ऐसे युवक को कराया मुक्त
पीड़ित के माता-पिता बेटे को डॉक्टर को दिखाने की जगह झाड़-फूंक कराने के चक्कर में पड़ गए। जिसके चलते युवक की हालत बिगड़ती चली गई और उसके शरीर में इंफेक्शन फैलने लगा। फिर घरवालों ने बेटे को एक खूंटे से बांध दिया। जब किसी ने इस अत्याचार को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर युवक को मुक्त कराया और इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया।