हाकाल मंदिर परिसर में किन्नर खुशी और चुटबुल उर्फ मिथलेश ने श्रद्धालुओं के सामने अश्लील किया। जिसके बाद इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो काफी वायरल भी हो गया। 


उज्जैन (मध्यप्रदेश). महाकाल नगरी उज्जैन (mahakal temple ujjain) में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए रोजना हजारों भक्त देश दुनिया से पहुंचे हैं। लेकिन महाकाल मंदिर में किन्नरों की वजह से बवाल मच गया है। क्योंकि इन किन्नरों ने मंदिर में जाकर ऐसा अश्लील डांस किया है। जिसको लेकर श्रद्धालुओं ने पुलिस थाने में शिकायत की है। जिसके बाद मामला गरमा गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर
दरअसल, महाकाल मंदिर परिसर में किन्नर खुशी और चुटबुल उर्फ मिथलेश ने श्रद्धालुओं के सामने अश्लील किया। जिसके बाद इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो काफी वायरल भी हो गया। जिसके बाद इस मामले में एक श्रद्धालु ने महाकाल थाना पुलिस से शिकायत की। 

श्रद्धालुओं से करने लगते हैं अश्लीलता 
बताया जाता है किन्नर होने के कारण प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर उनके हौसले बुलंद हैं। हालांकि मामले की जांच कर रहे एसआई एसआर चौहान ने बताया कि दोनों किन्नरों पर कार्रवाई की जा रही है। दोनों महाकाल क्षेत्र में रहती हैं, जो यहां पर आन वाले श्रद्धालुओं से मोटा पैसा लूटती हैं। अगर जब भी कोई व्यक्ति इन्हें रुपये नहीं देता, तो वे अश्लीलता पर उतर आते हैं। इस मामले में कई बार श्रद्धालुओं ने महाकाल थाने में शिकायत की है। लेकिन पुलिस इनको गंभरीता से नहीं लेती थी। सिर्फ समझा कर छोड़ देती है।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे शर्मनाक मामले
बता दें कि कुछ दिन पहले भी बाबा महाकाल मंदिर में इंदौर की रहने वाली एक महिला ने फिल्मी गाने पर एक वीडियो बनाया था। जहां उसने अश्लील डांस किया था। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसकी शिकायत होने के बाद महाकाल थाने में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। हालांकि बाद में युवती ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली थी।