एक महिला ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। जिसको देखकर आपके दिल की धड़कने भी तेज हो जाएंगी। इस नन्हें मासूम को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ लग रही है। पूरे इलाके लोग इसकी ही चर्चा कर रहे हैं।


विदिशा (मध्य प्रदेश). एक महिला ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। जिसको देखकर आपके दिल की धड़कने भी तेज हो जाएंगी। इस नन्हें मासूम को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ लग रही है। पूरे इलाके लोग इसकी ही चर्चा कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चे के हैं 2 सिर, 3 हाथ और 4 पंजे
दरअसल, यह अजीबोगरीब बच्चे का जन्म शनिवार को मध्य प्रदेश के विदिश शहर में एक अस्पताल में हुआ है। इस अनोखे बच्चे के 2 सिर 3 हाथ और 4 पंजे हैं। पहले तो यह देख अस्पताल का स्टाफ हैरान रह गया। लेकिन कुछ देर बाद मासूम को शहर के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टर ने बताया रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है यह बच्चा
अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोनकर ने बताया कि इस तरह का मामला रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है। वहीं डॉक्टर प्रतिभा ओसवाल ने बताया कि महिला डिलेवरी के लिए शनिवार रात को भर्ती हुई थी। जिसकी रविवार सुबह करीब 7 : 35 पर बच्चे का जन्म हुआ। वहीं प्रसूता माला के पति ने बताया कि हमने दो बाद सोनोग्राफी कराई थी, जिसमें जुड़वा बच्चे बताए गए थे।