प्यार में नाकाम एक शख्स ने इंद्रायणी नदी में कूदकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। मरने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर लिखा अपना आखिरी संदेश।

पुणे, महाराष्ट्र. प्यार में नाकाम एक 25 वर्षीय एक युवक ने इंद्रायणी नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। इससे पहले युवक ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा बयां कीं। युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार किसी और को न ठहराए जाने की बात लिखी है। मृतक की पहचान समीर एकनाथ भासे के रूप में हुई है। घटना इंदौरी इलाके की है। मृतक ने फेसबुक पर एक पोस्ट की। इसमें लिखा कि 'सच्चे प्यार का अंत नहीं होता, प्यार कभी खत्म नहीं होता।' मृतक ने इसी पोस्ट पर चॉकलेट, केक और अंगूठी की तस्वीर भी शेयर की थी। माना जा रहा है कि यह अंगूठी उसकी प्रेमिका ने दी होगी। मृतक ने इंस्टाग्राम पर भी इस संबंध में एक संदेश छोड़ा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिना बताए घर से निकला था
पुलिस के मुताबिक, मामला प्यार में नाकामी का है। समीर रविवार सुबह बगैर बताए अपने घर से निकल गया था। इसके बाद उसने इंद्रायणी नदी पर बने ब्रिज से छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने युवक को नदी में कूदते देखा और उसे बचाने की कोशिश की। हालांकि नदी का बहाव तेज होने से कोई भी उसे बाहर नहीं निकाल सका। इसके बाद NDRF को इसकी जानकारी दी गई। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव निकाला जा सका। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। उसने लिखा कि वो अपनी मर्जी से जान दे रहा है। मृतक ने सुसाइड नोट में नाना और मां से माफी भी मांगी।