आज हम आपको ऐसे महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस बार अपने 20वें बच्चे को जन्म देने वाली है। जिसकी की वजह से उसकी चर्चा आज हर जगह हो रही है। डॉक्टर ने बताया इससे पहले उसकी जितने भी डिलेवरी हुईं हैं वो सब उसके घर पर ही हुईं हैं।


मुंबई. अभी तक आपने पांच या ज्यादा से ज्यादा 10 बच्चों को जन्म दे चुकी महिला के बारे में सुना या देखा होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसे महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस बार अपने 20वें बच्चे को जन्म देने वाली है। जिसकी की वजह से उसकी चर्चा आज हर जगह हो रही है। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि महिला गोपाल समुदाय से संबंधित है जो भीख मांगने या मजदूरी का काम करती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अभी महिला के 11 बच्चे हैं
दरअसल यह अनोखा मामला महाराष्ट्र के बीड़ जिले का हैं। जहां 38 साल की इस महिला का नाम है लंकाबाई खराट, जो 20वीं बार अपने बच्चें को जन्म देने वाली है। डॉक्टरों ने मीडिया के जरिए जानकारी दी कि यह महिला पिलहाल 7 माह की गर्भवती है। वो इससे पहले 19 बच्चों को जन्म दे चुकी है। डॉक्टर ने बताया, हमने उसे सरकारी अस्पताल में डिलेवरी कराने को कहा है।

जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं
जिले के सिविल सर्जन डॉ. अशोक थोराट ने बताया, जच्चा और बच्चा दोनों पूर्ण रुप से स्वस्थ हैं। महिला की पहली बार अस्पताल में डिलेवरी होगी। इससे पहले उसकी जितने भी डिलेवरी हुईं वो सब उसके घर पर ही हुईं हैं। 'इस वक्त उसके 11 बच्चे हैं। जो छोटे-छोटे हैं और कोई मजदूरी करता है तो कोई भींख मांगता है। डॉक्टर ने कहा- हमने उसे दवाइयां दी हैं ताकि वह स्वस्थ रहे है। साथ ही उसको संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छता और अन्य बातों के बारे में भी जानकारी दी गई है।