मुंबई की मानखुर्द पुलिस ने बच्चों की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

मुंबई. फैमली विवाद के कारण एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों को चूहों को मारने वाला जहर दे दिया। मुंबई पुलिस ने बताया- तीन बच्चों में से एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दो बच्चों की हालात स्थिर है और अभी भी वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

पिता ने अपने बच्चों को आइसक्रीम में चूहा मारने वाले जहर मिलाकर खिला दिया। 5 साल के बच्चे अलीशान अंसार की मौत हो गई जबकि 7 वर्षीय अलीना और 2 वर्षीय अरमान का इलाज चल रहा है और हालत में सुधार है। घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है। मामले की जांच चल रही है। 

मुंबई की मानखुर्द पुलिस ने बच्चों की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद से आरोपी पिता फरार चल रहा है।