महाराष्ट्र के धुले में शुक्रवर आधी रात को  एक वैन अचानक 50 फीट नीचे एक नदी में जा गिरी। जिसमें मौके पर 7 लोगों की मौत हौ गई। वहीं इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए। 

धुले (महाराष्ट्र ). आधी रात को हुई एक सड़क हादसे की घटना ने पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया। जहां अचानक एक पिकअप वैन 50 फीट नीचे नदी में जा गिरी। जिसमें मौके पर 7 लोगों की दर्दनाक मौत हौ गई। वहीं इस हादसे में 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टेंपो में सवार थे 25 से 30 लोग
दरअसल, ये भीषण एक्सीडेंट शुक्रवार देर रात धुले-औरंगाबाद हाईवे पर विन्चुर गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, टेंपो में 25 से 30 मजदूर सवार थे और वह एक उस्मानाबाद की कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पिकअप का एक टायर फट गया और चालक ने अनियंत्रित खो दिया और वह नदी में गिर गई। 

टेंपो के गिरते ही मची चीख-पुकार
जैसे टेंपो पुल से गिरा तो घटनास्थल पर चीख-पुकार मच ई। जिसको सुनकर वहां लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दे दी गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन कर मृतकों के शव और घायलों के बाहर निकाला गया। मृतकों में पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, सभी लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Scroll to load tweet…