महाराष्ट्र के जालना में रहने वाली छह वर्षीय लड़की ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर बस परिचालक का काम करने वाले पिता का वेतन बढ़ाने की मांग की ताकि वह घर चलाने के लिए ओवरटाइम न करें और उसके साथ समय बिता सके। 

जालना. महाराष्ट्र के जालना में रहने वाली छह वर्षीय लड़की ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर बस परिचालक का काम करने वाले पिता का वेतन बढ़ाने की मांग की ताकि वह घर चलाने के लिए ओवरटाइम न करें और उसके साथ समय बिता सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंबड निवासी श्रेया हराले ने शुक्रवार को मराठी भाषा में मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी में विस्तार से पिता के साथ घर में समय बिताने की इच्छा और ऐसा नहीं हो पाने की मजबूरियां बताई।

श्रेया ने लिखा, ‘‘ मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप मेरे पिता का वेतन बढ़ा दीजिए ताकि उन्हें ओवर टाइम नहीं करना पड़े और उस समय को मेरे साथ घर पर बिता सके, मुझे रोज स्कूल पहुंचा सकें।

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अंबड डिपो में कार्यरत पिता सचिन हराले ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ बताया, ‘‘उसने मुझे चिट्ठी सौंपी और साधारण डाक के जरिये मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने के लिए गुरुवार को वह मेरे साथ गई। वह हमेशा मेरे साथ घर में अधिक समय बिताने के लिए कहती थी क्योंकि मैं उसके साथ बहुत कम समय बिता पाता हूं। मैं उसे बताता था कि मेरा वेतन कम है और अधिक कमाई के लिए ओवर टाइम करना होता है।’’ श्रेया पहली कक्षा की छात्रा है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)