पुलिस ने 16 वरिष्ठ डॉक्टरों के खिलाफ रैगिंग नियमावली 1999 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

पालघर: यहां एक मेडिकल कॉलेज के 16 डॉक्टरों के खिलाफ एक छात्रा की कथित रूप से रैगिंग करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पालघर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में डॉ. एम एल ढवले मेमोरियल होम्योपैथिक संस्थान की 23 वर्षीय एक छात्रा ने आरोप लगाया कि गुरुवार को कॉलेज के एक कार्यक्रम की तैयारी के दौरान वरिष्ठ छात्रों के एक समूह ने उसकी रैगिंग की।

मामले की जांच जारी

पालघर पुलिस स्टेशन के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत कातकर ने कहा कि पुलिस ने 16 वरिष्ठ डॉक्टरों के खिलाफ रैगिंग रोकथाम नियमावली 1999 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)