2 शॉकिंग क्राइम: एक बच्ची चीख रही थी और दादी गर्म तेल में उसके दोनों हाथ डुबोकर हैवानियत से मुस्करा रही थी..दूसरी बच्ची को दादी ने खिलौने की तरह 6th फ्लोर से नीचे फेंक दिया

मुंबई/लुधियाना. कहते हैं कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उनका बचपना देखकर असीम खुशी मिलती है। लेकिन यहां दो दादियों ने अपनी पोतियों को चिढ़कर ऐसी सजा दी कि पढ़कर रूह कांप उठेगी। एक मामला मुंबई का है, जबकि दूसरा पंजाब के लुधियाना का। मुंबई में तो दादी ने अपनी नटखट पोती को 6th फ्लोर से ही नीचे फेंक दिया था, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं, लुधियाना में दादी ने पोती को सजा देने उसके दोनों हाथ खौलते तेल में डाल दिए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खिड़की से पोती को फेंककर आराम से बैठी रही दादी..
यह मामला 28 सितंबर को मुंबई में हुआ था। मलाड के कुरार विलेज में रहने वाली एक महिला ने अपनी 2 साल की पोती को सिर्फ इसलिए 6th मंजिल से नीचे फेंक दिया, क्योंकि बच्ची शरारती थी। उसका खेलना-कूदना दादी को बिलकुल पसंद नहीं था। घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई थी। रुखसाना नामक महिला ने पोती जिया को किचन की खिड़की से नीचे फेंका था।

रुखसाना का बर्ताव बच्चों को लेकर असामान्य था। जब भी बच्चे खेलते-कूदते तो वो झगड़ने लग जाती थी। कभी-कभी तो वो गुस्से में अपना मानसिक संतुलन तक खो देती थी। जिया की मां साजिया अंसारी(21) के मुताबिक, उसकी सास का व्यवहार ठीक नहीं है। उसे डर था कि वो कहीं बच्ची को नुकसान न पहुंचा दे। लेकिन वो ऐसा कुछ करेगी, इसकी आशंका नहीं थी। हालांकि पोती को नीचे फेंकने के बाद महिला यूं बर्ताव करती रही, जैसे यह कोई हादसा हो। लेकिन साजिया को सास पर पहले से ही शक था। उसने कुरार पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। घटना को अंजाम देने से पहले महिला ने अंदर से घर का दरवाजा बंद कर लिया था। इसलिए पुलिस को शक था कि इस घटना के पीछे घर के ही किसी सदस्य का हाथ है। पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की, तो वो टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया।


पोती से नफरत करती थी दादी...
यह मामला पंजाब के लुधियाना में नूरवाला रोड स्थित पंचशील कॉलोनी का है। यहां कुछ दिन पहले दर्शना रानी नामक महिला ने अपनी दो साल की पोती के दोनों हाथ गर्म तेल में डाल दिए। महिला पोती को बिलकुल पसंद नहीं करती है। बच्ची की शैतानियां मानों उसे चुभती थीं। 

एएसआई रमेश कुमार के मुताबिक, महिला की शिकायत उसकी बहू ने की थी। आरोपी महिला का बेटा दीपक कुमार रेलवे में नौकरी करता है। उसके दो बच्चे हैं। 10 साल का बेटा पीयूष और दो साल की बेटी रोजल। आरोपी महिला दाई का काम करती है। आरोप है कि महिला अकसर यही कहती थी कि उसे पोती नहीं चाहिए थी। बताते हैं कि दादी खेल रही पोती को उठाककर किचन में ले गई और उसके दोनों हाथ गर्म तेल में डाल दिए। बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां दौड़ी-दौड़ी पहुंची और उसे बचाया। महिला पर यह भी आरोप है कि वो बच्ची को बेचना चाहती थी।