महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हैं। हादसा सोमवार रात को हुआ। यह घटना पालघर की नंदोलिया ऑर्गेनिक केमिकल्स में हुआ। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि कई किमी दूर तक दिखाई दे रही थीं। महाराष्ट्र में एक दिन में आग की यह दूसरी घटना है। इससे पहले दोपहर को मुंबई की एक मशहूर मार्केट में आग लगी थी।

पालघर, महाराष्ट्र.  एक केमिकल फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हैं। हादसा सोमवार रात को हुआ। यह घटना पालघर की नंदोलिया ऑर्गेनिक केमिकल्स में हुआ। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि कई किमी दूर तक दिखाई दे रही थीं। घटना के वक्त फैक्ट्री में काम चल रहा था। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की वजह अभी सामने नहीं आई है। घटना से आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल पैदा हो गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई में भी हुआ हादसा...
साउथ मुंबई के सबसे पुराने मार्केट क्रॉफोर्ड में सोमवार को फिर आग लगने की घटना सामने आई थी। आग पर काबू पाने करीब दर्जनभर फायरबिग्रेड की गाड़ियां लगानी पड़ीं। आग की वजह सामने नहीं आई है। इससे पहले 11 जून को भी इस मार्केट में आ लगी थी। इससे करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई गई थी। यह मार्केट फैशन सामग्री के लिए काफी प्रसिद्ध है। लोकमान्य तिलक मार्ग स्थित इस मार्केट में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आग की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी। इससे आग बेकाबू नहीं हो सकी। फायर ब्रिगेड ने इसे लेवल-1 की आग बताया है। यानी जरा-सी देरी पर यह विकराल रूप ले लेती।