गुजरात से महाराष्ट्र के ठाणे शहर जा रही एक लग्जरी बस में लगी आग।

ठाणे. ठाणे की घोड़बंदर जांच चौकी के समीप शुक्रवार तड़के एक बस में आग लग गई। उसमें सवार 25 यात्री बाल बाल बच गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आपदा प्रबंधन प्राकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया
आपदा प्रबंधन प्राकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि यह हादसा गुजरात से महाराष्ट्र के ठाणे शहर जा रही एक लग्जरी बस में सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। उन्होंने बताया कि एक ऑटोरिक्शा चालक ने आग लगी देखी और बस चालक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सभी 25 यात्रियों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि मीरा-भायंदर नगर निगम की दो दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।


(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)