ओएलएक्स पर बाइक बेचने के नाम पर एक मॉडल के साथ ठगी का मामला सामने आया है। मॉडल का नाम रॉबी मैयर है। वे कई फैशन ब्रांड के लिए मॉडलिंग करते हैं।

मुंबई. यह घटना एक सबक है। किसी भी ऑनलाइन कंपनी से कुछ भी खरीदते-बेचते समय अलर्ट रहें। ओएलएक्स के जरिये मुंबई के एक मॉडल के साथ डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। मॉडल को रॉयल एनफील्ड बाइक के नाम पर यह ठगी की गई। मॉडल ने वर्सोवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक, 32 साल के रॉबी मैयर ने FIR में लिखवाया है कि वो एक रॉयल एनफील्ड खरीदना चाहते थे। वे OLX पर बाइक सर्च कर रहे थे। यहां उन्हें एक लिंक दिखी। इस पर सेकंड हैंड बाइक का विज्ञापन दिया गया था। मॉडल ने लिंक खोलकर पड़ताल की। बाद में उस पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। बाइक की कीमत 1.60 लाख रुपए बताई गई थी।

पुलिस ने किया अलर्ट

मॉडल ने पुलिस को बताया कि उस व्यक्ति ने बताया कि वो भारत तिब्बत सीमा पुलिस(ITBP) में कार्यरत है। वो अपनी बाइक बेचना चाहता है। इसके बाद आरोपी ने अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी भेजी। पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करने थे। इसके बाद मॉडल ने उसके खाते में दो बार में 1.60 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद सामने वाले ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद मॉडल को समझ आया कि वो ठगा गया है। पुलिस ने कहा कि वे बहुत जल्द आरोपी को पकड़ लेंगे। पुलिस ने आगाह किया कि सस्ते सामान के चक्कर में ऑनलाइन पेमेंट करने से पहले अच्छे से पड़ताल कर लें।