संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन में बृहस्पतिवार को पुलिस ने शहर के एक अखबार के एक फोटो पत्रकार की कथित तौर पर पिटाई कर दी।


मुंबई. संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन में बृहस्पतिवार को पुलिस ने शहर के एक अखबार के एक फोटो पत्रकार की कथित तौर पर पिटाई कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

'मुंबई बाग' प्रदर्शन को पत्रकार कर रहे थे कवर

यह घटना तब हुई जब मुंबई प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव एवं एक अखबार के फोटो पत्रकार आशीष राजे नागपाड़ा इलाके में शाहीन बाग प्रदर्शन की तर्ज पर हो रहे ‘मुंबई बाग’ प्रदर्शन को कवर कर रहे थे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जब वह प्रदर्शन स्थल पर जा रहे थे तो दो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)