लोकल ट्रेनों के संचालन ठप होने के कारण मुंबई में परिवहन का पूरा भार सड़क पर आ गया है और सड़कों पर जाम से स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है। जिसे सरकार ने अब गंभीरता से लिया है। 

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार एक जनवरी से लोकल ट्रेन चला सकती है। यदि ऐसा हुआ तो उद्धव सरकार द्वारा मुंबईवासियों के लिए बड़ा तोहफा होगा। बता दें कि राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वाडेतिवार ने इसके संकेत भी दिए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि जनवरी के पहले सप्ताह से लोकल ट्रेनों का संचालन हो सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आठ महीने से बंद है लोकल ट्रेनों का संचालन
लॉकडाउन के कारण बीते आठ महीने से लोकल ट्रेनें आम लोगों के लिए बंद है। हालांकि अब धीरे-धीरे हर क्षेत्र को जनता के लिए खोल दिया गया है। लेकिन, मुंबई की लोकल ट्रेन में अब भी आम नागरिकों के यात्रा करने पर मनाही है। 

जाम की समस्या बढ़ी
लोकल ट्रेनों के संचालन ठप होने के कारण मुंबई में परिवहन का पूरा भार सड़क पर आ गया है और सड़कों पर जाम से स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है। जिसे सरकार ने अब गंभीरता से लिया है।