वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से देश में कोरोना के मामलों की संख्या 62 लाख 42 हजार 14 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। इस दौरान कई तरह की चीज़ों की छूट भी दी गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा है। फिलहाल राज्य में कई तरह की पाबंदियां भी लगी हुई थीं जिनमें अब कुछ ढील दी गई है तो कई चीज़ों पर प्रतिबंध जारी रखा गया है।

मुंबई. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से देश में कोरोना के मामलों की संख्या 62 लाख 42 हजार 14 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। इस दौरान कई तरह की चीज़ों की छूट भी दी गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा है। फिलहाल राज्य में कई तरह की पाबंदियां भी लगी हुई थीं जिनमें अब कुछ ढील दी गई है तो कई चीज़ों पर प्रतिबंध जारी रखा गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बढ़ते कोरोना के संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने कहा लॉकडाउन को 31 अक्टूबर तक बढ़ाया गया है लेकिन होटल, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट और बार को 5 अक्टूबर से 50% कैपेसिटी के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है। राज्य में अब तक 13 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।

लगातार 10वें दिन 90 हजार से कम मामले आए सामने

भारत में मंगलवार को संक्रमण के 80 हजार 500 नए मामले सामने आए। 86 हजार 061 लोग रिकवर हुए। लेकिन राहत की बात ये है कि लगातार दसवे दिन देश में 90 हजार से कम कोरोना मामले आए। इससे पहले 19 सितंबर को 92574 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस दौरान दो ही बार ऐसा हुआ था जब नए केस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रही हो।