महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHSE), महाराष्ट्र बोर्ड के अनुसार यह परिणाम 8 जून को दोपहर एक बजे घोषित करने जा रहा है। साथ ही स्टेट टॉपर की लिस्ट भी घोषित की जाएगी।

पुणे (महाराष्ट). 8 जून यानि आज का दिन महाराष्ट्र में 12वीं के स्टूडेंट के लिए बहुत खास है। क्योंकि अब उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHSE) महाराष्ट्र HSC Results 2022 ऐलान करेगा। महाराष्ट्र बोर्ड के अनुसार यह परिणाम दोपहर एक बजे घोषित किए जाएंगे। साथ ही स्टेट टॉपर की लिस्ट भी घोषित की जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वेबसाइट mahresult.nic.in पर देख सकते हैं 12वीं का रिजल्ट
दरअसल, महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन यह परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जारी करेगा। रिजल्ट में स्टूडेंट्स को मिले मार्क्स और फेल या पास का स्टेटस होगा। सूत्रों के मुताबिक, यह परिणाम राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ द्वारा जारी किया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

स्टूडेंट ऐसे चेक करें 12वीं बोर्ड का परिणाम
1. सबसे पहले स्टूडेंट को आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाना होगा।
2. यहां आपको होमपेज पर Maharashtra Board HSC Result 2022 का लिंक दिखाई देगा।
3. छात्रों को अपना रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करना होगा।
4. सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
5. अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।
6. आप चाहें तो इसका प्रिंट आउट भी करवा सकते हैं।

14 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दी है परीक्षा
बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड ने 4 मार्च से 7 अप्रैल के बीच 2022 तक कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। इन परिक्षाओं में कुल 
 इस साल 14 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। जिसमें 8 लाख लड़के तो 6 लाख से ऊपर लड़कियो ने एग्जाम दिया था।
कोरोना से पहले साल 2020 में 12वीं का पास पर्सेंटेज 90.66 फीसदी था।

स्टूडेंट फेल होने पर कर सकते हैं आवदेन
महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट को 100 में से 33 नंबर लाना अनिवार्य है। अगर इससे कम अंक आते हैं तो उस छात्र को फेल माना जाएगा। इन परिणामों में थ्योरी और प्रैक्टिकल के अलग-अलग नंबर जोड़े जाएंगे। इसके आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा। हालांकि बाद में स्टूडेंट फेल या कम नंबर पर मिलने पर री-चेकिंग के लिए आवदेन कर सकते हैं।