हाईराइज सोसायटियों में लगीं लिफ्ट सुरक्षा मानकों पर पूरी तरह खड़ी नहीं उतर रही हैं। आए दिन हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा मुंबई शहर में हुआ। जिसमें देश के जाने माने बिजनेसमैन विशाल मेवानी की लिफ्ट में दबने से मौत हो गई। 

मुंबई. हाईराइज सोसायटियों में लगीं लिफ्ट सुरक्षा मानकों पर पूरी तरह खड़ी नहीं उतर रही हैं। आए दिन हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा मुंबई शहर में हुआ। जिसमें देश के जाने माने बिजनेसमैन विशाल मेवानी की लिफ्ट में दबने से मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गलती से खुल गया लिफ्ट का दरवाजा
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार शाम में हुआ। जहां देश के कोहिनूर इलेक्ट्रॉनिक्स के डायरेक्टर विशाल मेवानी जान गंवा बैठे। बताया जाता है कि बिजनेसमैन लिफ्ट के आने से पहले ही उसमें गलती से घुस गए और उनके ऊपर से लिफ्ट आ गई। वह उसके नीचे दब गए।

बाल-बाल बच गई मासूम बच्ची
पुलिस ने बताया कि 46 वर्षीय विशाल मेवानी अपनी बेटी रेशमा के साथ ब्यूना विस्टा नाम की सोसाइटी में रहने वाले दोस्त के घर गए थे। वह दोस्त के पास दांतों के अच्छे डॉक्टर का पता पूछने के लिए आए थे। लेकिन लिफ्ट आने से पहले ही उसका दरवाजा खुल गया और वह उसमें घुस गए। उनकी बेटी अंदर जाती इससे पहले मेवानी लिफ्ट के नीचे दब गए। मासूम बच्ची की जान बाल-बाल बच गई।

मौत से कुछ देर पहले पत्नी से की थी बात
घटना की जानकारी लगते ही मौक पर पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया। इसके बाद विशाल मेवानी को कैंडी हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि बिजनेसमैन ने मौत से 30 मिनट पहले अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। कहा था हम जल्द ही घर आ जाएंगे। फिर साथ में मिलकर खाना खाएंगे।