यह दिल दहला देने वाला मामला पालघर जिले के तारापुर का है। जहां 50 वर्षीय लक्ष्मी पवार और उनकी 30 साल की बेटी सोनाली की लाश उनके ही बंद फ्लैट में मिली। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर शव निकाले। 

पालघर, महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक चौंकाने वाली वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग मां और बेटी का शव क्षत-विक्षत हालत में अपने ही घर में मिला। वहीं पति घर से लापता है, ऐसे में पुलिस को शक है कि यह हत्या किसी और नहीं बल्कि उसने ही की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बुजुर्ग मां और जवान बेटी की मिली लाश
दरअसल, यह दिल दहला देने वाला मामला पालघर जिले के तारापुर का है। जहां 50 वर्षीय लक्ष्मी पवार और उनकी 30 साल की बेटी सोनाली की लाश उनके ही बंद फ्लैट में मिली। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ दिन से घर से बदबू आ रही थी। जिसके बाद पुलिस को बुलाकर कमरे के दरवाजे तोड़कर शव निकाले गए।

सीसीटीवी से पता चली हकीकत
मामले की जांच कर रहे पुलिस पुलिस निरीक्षक संतोष जाधव ने बताया कि हमने घर के पास लगे सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि मृतका के घर से अंतिम बार बाहर निकलने वाला उसका पति ही था। ऐसे में हमको शक हो कि उसने ही अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की है। घटना के दो दिन हो जाने के बाद उसका कहीं कोई पता नहीं और ना ही उसका फोन लग रहा है।