महाराष्ट्र में घुसपैठियों के सूचना देने वालों को मनसे ने 5000 रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है।

औरंगाबाद, महाराष्ट्र. CAA और NRC के पक्ष और विपक्ष में देशभर में चल रहे आंदोलन-प्रदर्शन के बीच महाराष्ट्र में घुसपैठियों के खिलाफ लगे पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं। यह पोस्टर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) ने लगाए हैं। उल्लेखनीय है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे घुसपैठियों के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए हैं। इन पोस्टरों में मराठी में लिखा गया है कि पाकिस्तान और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में सूचना देने वाले को 5000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घुसपैठियों को लेकर मनसे हुआ सख्त...
बता दें कि महाराष्ट्र..खासकर मुंबई में रह रहे अवैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों के खिलाफ मनसे लगातार विरोध जताते आ रहा है। अब औरंगाबाद में मनसे ने पोस्टर लगाए हैं। एक मनसे कार्यकर्ता ने कहा कि घुसपैठियों की पहचान करके उन्हें देश से बाहर निकालने के लिए अलग तरीके से तैयारी की जा रही है।

Scroll to load tweet…

इस मामले में राज ठाकरे का एक बयान सामने आया था। इसमें उन्होंने कहा था कि सरकार अपने और परायों की पहचान करे। जो घुसपैठिये हैं, उन्हें देश से बाहर किया जाना चाहिए..उन्हें नागरिकता देने का कोई हक नहीं है। ये लोग भारतीयों का हक मार रहे हैं। नौकरियां कम हो रही हैं। सरकार को पहले अपने लोगों की फिक्र करनी चाहिए।