महाराष्ट में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसको देखकर पुलिसवाले भी अचरज में पड़ गए। एक महिला ने पहले तो अपनी NRI बहू की दर्दनाक तरीके से हत्या की। फिर इसके बाद वह उसका खून से सना कटा हाथ लेकर थाने पहुंच गई।

मुंबई. महाराष्ट में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसको देखकर पुलिसवाले भी अचरज में पड़ गए। एक महिला ने पहले तो अपनी NRI बहू की दर्दनाक तरीके से हत्या की। फिर इसके बाद वह उसका खून से सना कटा हाथ लेकर थाने पहुंच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बहू का कटा हाथ लेकर थाने पहुंची सास
दरअसल, यह खौफनाक वारदात सोमवार के दिन मुंबई के वसई वेस्ट के ओम नगर में सामने आया है। जहां सास आनंदी माने ने अपनी बहू रिया की सोते में गुलदस्ता मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने धारदार हथियार से मृतका का एक हाथ काट दिया और उसको लेकर मानिकपुर पुलिस थाने में पहुंची। आंनदी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया।

सास ने पुलिस को बताई बहू के मारने की वजह
आरोपी सास ने अपनी बहू को मारने की पीछे की जब पुलिसवालों को बताई तो वह हैरान थे। उसने कहा की वह मेरे बेटे रोहन को शादी के बाद यूएस लेकर चली गई थी। वहीं पड़ोसियों का इस मामले में कहना है कि आनंदी को रिया का नर्सिंग का काम पसंद नहीं था। इसके लिए वह उसपर दबाव भी बना रही थी। जिस समय पत्नी की हत्या हुई, उस दौरान पति रोहन पित के साथ मॉर्निंग वॉक पर गया था।

5 साल पहले की थी रिया और रोहन ने लव मैरिज
जानाकारी के मुताबिक, रिया और रोहन ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। जहां शादी के कुछ दिन बाद ही रिया टेक्सास चली गई। क्योंकि वहां उसको नर्स की जॉब मिल गई थी। इसके चलते महिला का बेटा भी अपनी पत्नी के रहने के लिए यूएस चला गया। जिसके चलते आरोपी महिला दुखी रहने लगी थी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही रिया US से छुट्टी लेकर मुंबई आई थी।

मृतक के बगल में सो रही थी 6 माह की बच्ची
जब पुलिस महिला के घर पहुंची तो एक फ्लैट में मृतका के बेडरूम में रिया का लहूलुहान शव पड़ा था। वहीं पास में ही खून से सना एक तकिया और चाकू पड़ा हुआ था। जबकि मृतका के पास में ही छह महीने की बच्ची सो रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।