Western railway power outage : पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने बताया कि सुबह अचानक बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसके बाद रेलवे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। उपनगरीय सेक्शन में  दिक्कत होने की वजह से ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। फाल्ट का पता लगाने और उसे ठीक करने में तकरीबन एक घंटे का समय लग गया। 

मुंबई। मुंबई के चर्चगेट और अंधेरी के बीच एक उप नगरीय सेक्शन में रविवार सुबह बिजली आपूर्ति करीब एक घंटे प्रभावित रही। इसकी वजह से पश्चिम रेलवे की 140 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस दौरान 50 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने बताया कि सुबह अचानक बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसके बाद रेलवे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। उपनगरीय सेक्शन में दिक्कत होने की वजह से ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। फाल्ट का पता लगाने और उसे ठीक करने में तकरीबन एक घंटे का समय लग गया। इस दौरान 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है मामला 
बताया जा रहा है कि बिजली गुल होने के कारण वेस्टर्न लाइन पर लोकल ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। मुंबई के मंडल रेल प्रबंधक ने यह जानकारी दी। उधर, मुंबई में बिजली की वजह से एक घंटे तक रेल सेवाएं प्रभावित रहने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि रविवार को सब छुट्‌टी मना रहे हैं। इसीलिए बिजली आपूर्ति का ये हाल हुआ और 50 ट्रेनें खड़ी हो गईं। लोगों ने कहा कि यही है महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) का काम। 

2020 में भी हुई थी ऐसी ही दिक्कत 
इससे पहले अक्टूबर 2020 में मुंबई में इस तरह की बिजली कटौती हुई थी, जिससे रेलवे यातायात प्रभावित हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि औद्योगिक नगरी होने के कारण मुंबई में आमतौर पर बिजली कटौती नहीं होती है। सिर्फ शहर ही नहीं, इसके उपनगरों में भी चौबीसों घंटे निर्बाध आपूर्ति की जाती है। अधिकारियों का कहना है पश्चिमी ग्रिड इस तरह से डिजायन किया गया है कि यहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आए। 

यह भी पढ़ें चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस हाइकमान की बैठक, 2017 जैसा हाल ना हो, इसलिए राहुल गांधी ने बनाई आगे की रणनीति