आरोपियों ने एक-एक करके उसके साथ बलात्कार किया। अपराधियों ने महिला के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। उन्होंने उसके निजी अंगों को सिगरेट से जलाया। आरोपियों का जुल्म इतने पर ही नहीं रूका। उन्होंने पीड़िता के सीने और दोनों हाथों पर धारदार हथियार से हमला किया।

Woman Gangraped in Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी अब सेफ नहीं रही। मुंबई में एक महिला के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। हद तो यह कि गैंगरेप के बाद आरोपियों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला किया और उसके प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से जख्मी कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार तड़के कुर्ला में हुई। आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या बताया पुलिस ने?

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि महिला की उम्र करीब 42 साल की है। आरोपियों ने एक-एक करके उसके साथ बलात्कार किया। अपराधियों ने महिला के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। उन्होंने उसके निजी अंगों को सिगरेट से जलाया। आरोपियों का जुल्म इतने पर ही नहीं रूका। उन्होंने पीड़िता के सीने और दोनों हाथों पर धारदार हथियार से हमला किया। आरोपियों में से एक ने इस घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद धमकी दी कि पुलिस को खबर किया या किसी को बताया तो वीडियो को प्रसारित कर देंगे। कुर्ला पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई जिन्होंने एक एनजीओ से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया।

पुलिस ने एफआईआर किया दर्ज

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और अन्य अपराधों के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस की गिरफ्त से अभी भी अपराधी दूर हैं। पुलिस ने दावा किया कि अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।