कोरोना संक्रमण को रोकने देशभर में 21 दिनों का लॉक डाउन किया गया है। ऐसे में कइयों ने अपनी शादियां आगे बढ़ा दीं या जिन्होंने कीं, उसमें सिर्फ 3-4 लोग ही शामिल हुए। महाराष्ट्र में एक निकाह ऐसा भी पढ़ा गया।

मुंबई. कोरोना को हराने देशभर में 21 दिनों का लॉक डाउन किया गया है ऐसे में सभी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम बंद हैं। कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए, तो ज्यादातर लोग लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं। कई लोगों ने अपनी शादी टाल दी हैं। जिन्होंने की, उनकी में 4-5 लोग से ज्यादा घराती-बराती शामिल नहीं हुए। वहीं, तामझाम भी नहीं किए गए। ओरंगाबाद में शुक्रवार को वीडियो कॉल के जरिये एक निकाह पढ़ाया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 दूल्हे ने रखी दी थी शर्त..
मोहम्मद मिन्हाजुद का निकाह शुक्रवार को बीड की रहने वाली सीमा(काल्पनिक) से हुआ। मिन्हाजुद ने सीमा के सामने शर्त रखी दी कि लॉक डाउन के चलते वो धूमधाम से निकाह नहीं करेगा। दुल्हन को पहले तो हैरानी हुई, लेकिन उसे जानकार अच्छा लगा कि उसका दूल्हा मानवता के लिए इतना कुछ सोचता है। इसके बाद काजी मुफ्ती अनीस उर रहमान ने वीडियो कॉल के जरिये यह निकाह पढ़ाया। बता दें कि महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 537 तक पहुंच गई है। दिल्ली से लौटे तब्लीगी जमात के लोगों ने सबसे ज्यादा मुश्किलें बढ़ाई हैं।

टाल दी शादी..

यह मामला उत्तराखंड के हमीरपुर जिले का है। यहां के पनसाई गांव की रहने वाली शिल्पा की 17 अप्रैल को शादी होनी थी। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उसने अपनी शादी फिलहाल टाल दी। शिल्पा ने बताया कि शादी के कार्ड बांटे जा चुके थे। लेकिन इस समय देश और मानवता पर संकट है, इसलिए शादी टालना उचित लगा। शिल्पा के पिता रामलोक आटा चक्की चलाते हैं। शिल्पा दो बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।