मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन पर रविवार को आरपीएफ कांस्टेबल नेत्रपाल सिंह ने एक यात्री की जान बचा ली। यात्री ने चलती लोकल ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की थी। इसी दौरान वह फिसलकर प्लेटफॉर्म पर गिर गया। 

मुंबई। मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन पर रविवार को आरपीएफ कांस्टेबल नेत्रपाल सिंह ने एक यात्री की जान बचा ली। यात्री ने चलती लोकल ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की थी। इसी दौरान वह फिसलकर प्लेटफॉर्म पर गिर गया। मौके पर मौजूद कांस्टेबल ने फुर्ती दिखाई और उसे ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। सेंट्रल रेलवे की ओर से घटना का लाइव वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे चलती ट्रेन में नहीं चढ़ें और न उतरें। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

वीडियो में दिख रहा है कि लोकल ट्रेन तेज रफ्तार से बढ़ रही है। इसी दौरान एक यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर जाता है। वह प्लेटफॉर्म के किनारे पर गिरता है। उसके हाथ-पैर तेज रफ्तार ट्रेन के बेहद करीब थे। डर था कि कहीं वह ट्रेन की चपेट में न आ जाए। पटरी पर गिरने की स्थिति में उसकी जान भी जा सकती थी। उसे देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग चीखते हैं तभी कांस्टेबल नेत्रपाल तेजी से दौड़ते हैं और प्लेटफॉर्म पर गिरे यात्री को उठाकर ट्रेन से दूर हटाते हैं। आरपीएफ का एक और जवान मदद के लिए बढ़ता है। आसपास मौजूद दूसरे लोग भी यात्री के पास आते हैं। इसके बाद उसे उठाकर ले जाया जाता है।

यह भी पढ़ें- ये कैसी पत्नी: फौजी पति छुट्टी पर घर आया तो लोहे के सरिए से जमकर पीटा, बीवी की डिमांड सुनकर होगी हैरानी