जानकारी के मुताबिक, दो महीने पहले मृतक के फेफड़े में इंफेक्शन हो गया था, जिसके लिए उन्हें नियमित दवाओं और डॉक्टरों के इलाज की जरूरत थी। उनका पैसा बैंक में अटका हुआ था जिसके कारण उनका ईलाज पूरा नहीं हो पाया।

मुंबई: सहकारी लोन पीएमसी बैंक के एक और डिपोजिटर की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिवारवालों ने मौत का कारण इलाज का खर्च नहीं उठा पाना बताया है। 74 वर्षीय एंड्रयू लोबो का गुरुवार देर शाम ठाणे के पास काशेली में उनके घर पर निधन हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अकांउट में जमा थे 26 लाख रुपए 

एंड्रयू लोबो पीएमसी बैंक पर आरबीआई द्वारा कैश लिमिट लगाए जाने के बाद से मारे जाने वाले आठवें डिपोजिटर हैं। आरबीआई के इस फैसले के बाद 23 सितंबर को एक और डिपोजिटर ने आत्महत्या कर ली थी। लोबो के बैंक खाते में 26 लाख से अधिक रुपए जमा थे। लोबो इस जमा राशि के ब्याज से अपना गुजारा करते थे।

Scroll to load tweet…

जानकारी के मुताबिक, दो महीने पहले उनके फेफड़े में इंफेक्शन हो गया था, जिसके लिए उन्हें नियमित दवाओं और डॉक्टरों के इलाज की जरूरत थी। उनका पैसा बैंक में अटका हुआ था जिसके कारण उनका ईलाज पूरा नहीं हो पाया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)