पुणे पुलिस ने 34 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पेशे ये कम्प्यूटर इंजीनियर यह आदमी महिलाओं के अंडरगारमेंट के बारे में पूछकर उनकी रेकी करता था।

पुणे, महाराष्ट्र. यहां की पुलिस ने एक ऐसे सिरफिरे को पकड़ा है, जो आधी रात महिलाओं को कॉल करके उनसे अंडरगारमेंट का रंग पूछता था। इसके पीछे उसका मकसद महिलाओं की रेकी करना था। यानी महिलाओं के बारे में जानकारी करना। एक रात उसने हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट को कॉल घुमा दिया। लेकिन यहीं मामला उल्टा पड़ा गया। रिसेप्शनिस्ट ने पुलिस में शिकायत कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गूगल से नंबर जुगाड़ता था...
34 वर्षीय कम्प्यूटर इंजीनियर राजीव भाटिया गूगल के जरिये महिलाओं के नंबर जुगाड़ करता था। इसके बाद रात का कॉल करके उनसे अश्लील बातें करता था। आरोपी को समता नगर पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपी दो बच्चों का पिता है। वह पुणे की एक बड़ी कंपनी में जॉब करता है। भाटिया के खिलाफ ठाकुर विलेज स्थित एक हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट ने पिछले महीने शिकायत की थी। उसने कहा था कि आरोपी बार-बार उसे कॉल करके अंडरगारमेंट का रंग पूछता है। पुलिस ने कॉल डेटा रिकॉर्ड सर्च किया और आरोपी तक पहुंच गई। सोमवार को उसे अरेस्ट किया गया।

महिलाओं को देता था सुझाव
आरोपी महिलाओं को सुझाव देता था कि वे किस रंग के अंडरगारमेंट में सुंदर दिखेंगी। आरोपी का परिवार दो महीने से गांव में है। इसी दौरान उसे ये सनक सवार हुई। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।