भैया जी जोशी ने कहा, सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए।

नागपुर। आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है और केंद्र को सुनिश्चित करना चाहिए कि दिल्ली में शांति बहाल हो।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए।

किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं 
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को उन इलाकों में शांति बहाल करनी चाहिए, जहां अशांति है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।’’ जोशी एक कार्यक्रम के इतर यहां दिल्ली हिंसा पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे।

अब तक 34 लोगों की मौत 
संशोधित नागरिकता कानून को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्से में रविवार को हिंसा भड़क उठी जिसमें अभी तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)