महाराष्ट्र के ठाणे में नौ वर्षीय बच्चे से यौन दुराचार करने के आरोप में पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में नौ वर्षीय बच्चे से यौन दुराचार करने के आरोप में पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ठाणे जिले के बदलापुर का रहने वाला है और गुरुवार को उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने घर में अपने नाबालिग बेटे के साथ छह जनवरी को यौन दुराचार किया। पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि जब बच्चे ने यौन दुराचार की जानकारी मां को दी तब उसने पति से लड़ाई की और पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना) और पोक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)