यूपी के सुल्तानपुर की रहने वाली है टीवी एक्ट्रेस। आरोप है कि दोनों ने कटिहार में इकरारनामा भी बनवाया था। प्रेमी मुंगेर से है। लिहाजा, प्रेमिका ने मुंगेर में पोस्टर चिपकवा दिए। 

मुंबई. यह कहानी 'लव-सेक्स और धोखा' से जुड़ी है या कुछ और..यह तो आगे पता चलेगा..लेकिन प्रेमिका ने प्रेमी पर दगाबाज होने का इल्जाम लगाकर जो कारनामा किया..वो चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रेमिका टीवी की एक्ट्रेस है। उसने प्रेमी के शहर बिहार के मुंगेर में पोस्टर चिपकवाए हैं। इसमें प्रेमी की धोखेबाजी के बारे में खुलासा किया गया है। 2 बच्चों की मां प्रेमिका का आरोप है कि प्रेमी ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब मुकर गया। हालांकि इस कहानी में कई पेंच हैं। प्रेमी के पिता ने एक्ट्रेस को ही फ्रॉड बताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फेसबुक के जरिये हुई थी मुलाकात...
प्रेमिका निमकी मुखिया, गठबंधन और क्राइम अलर्ट जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी है। उसने बताया कि करीब 5 साल पहले फेसबुक के जरिये उसकी पहचान मुंगेर जिले के तारापुर के रहने वाले अनंत सिंह के बेटे राहुल कुमार से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ। दोनों ने कटिहार में इकरारनामा भी बनवाया था। लेकिन अब प्रेमी शादी से मुकर रहा है। इसलिए उसने मुंगेर में उसके साथ प्रेमी की फोटो वाला पोस्टर चिपकवाया है। पीड़िता यूपी के सुल्तानपुर की रहने वाली है। राहुल कटिहार में किसी प्राइवेट कम्पनी में जॉब करता है।

कई बार बने फिजिकल रिलेशन..
प्रेमिका का आरोप है कि राहुल ने उससे कहा था कि वो बेपनाह मोहब्बत करता है। इसके बाद दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन बने। प्रेमिका का आरोप है कि राहुल ने शादी के बहाने उससे 5 लाख रुपए के जेवर ले लिए। सुल्तानपुर में मौजूद उसकी प्रॉपर्टी भी अपने नाम करा ली। हालांकि राहुल के पिता प्रेमिका को ही फ्रॉड बताया है। उन्होंने कहा कि लड़की ने खुद को अविवाहित बताया था। अब वो ब्लैकमेल कर रही है। तारापुर के डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया है। मामले की जांच की जा रही है।