महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के अगुवा उद्धव ठाकरे सत्ता में सौ दिन पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या जायेंगे।

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सात मार्च को अयोध्या जायेंगे। शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ''अयोध्या में जल्लोष। सात मार्च, 2020 ''

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राउत ने बुधवार को घोषणा की थी कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के अगुवा उद्धव ठाकरे सत्ता में सौ दिन पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या जायेंगे। लेकिन उस वक्त उन्होंने उसकी तारीख नहीं बताई थी।

मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकरे की पहली अयोध्या यात्रा 

राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकरे की यह पहली अयोध्या यात्रा होगी। उन्होंने 28 नवंबर, 2019 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)