आम जनता को आश्वासन देते हुए अग्रवाल ने कहा कि भारत कोरोना वायरस संक्रमण की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि यात्रा प्रतिबंधों के संबंध में मंत्रिसमूह की बैठक में चर्चा हुई और उसे जल्दी ही जनता को बता दिया जाएगा।

नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 17 राज्यों ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह समर्पित अस्पताल चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मच्छरों के जरिए नहीं फैलता है यह वायरस

कोरोना वायरस से जुड़े हालात पर मीडिया को जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, ‘‘अभी तक यह कहने के लिए कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार समुदाय के स्तर पर हो रहा है।’’ उन्होंने इस बात से भी इंकार किया कि यह वायरस मच्छरों के जरिए फैलता है।

100% मेलजोल रूकने पर ही संक्रमण प्रसार खत्म हो पाएगा

आम जनता को आश्वासन देते हुए अग्रवाल ने कहा कि भारत कोरोना वायरस संक्रमण की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि यात्रा प्रतिबंधों के संबंध में मंत्रिसमूह की बैठक में चर्चा हुई और उसे जल्दी ही जनता को बता दिया जाएगा। अग्रवाल ने कहा, ‘‘अगर हम 100 प्रतिशत सामाजिक मेलजोल कम करने में सफल रहे तो हम कोरोना वायरस संक्रमण की प्रसार श्रंखला को प्रभावी तरीके से तोड़ सकेंगें।’’

भारत में अब तक वायरस से 13 लगों की मौत हुई है

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ‘‘भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या गुरुवार को 649 हो गयी। देश मे अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 13 लोगों की मौत हुई है। अंतिम तीन मौतें गुजरात, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश में हुई हैं।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)