पिछले साल पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों के सिलसिले में पुलिस ने 1829 लोगों को गिरफ्तार किया और 755 एफआईआर दर्ज कीं। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को राज्यसभा में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तथ्यों और सबूतों के आधार पर सभी मामलों की जांच की। नई वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग किया।

नई दिल्ली. पिछले साल पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों के सिलसिले में पुलिस ने 1829 लोगों को गिरफ्तार किया और 755 एफआईआर दर्ज कीं। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को राज्यसभा में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तथ्यों और सबूतों के आधार पर सभी मामलों की जांच की। नई वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

755 एफआईआर में से 62 जघन्य अपराध
मंत्री ने कहा कि दायर 755 एफआईआर में से 62 जघन्य अपराधों से जुड़ी हुई थीं। स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम ने जांच की। मंत्री ने कहा कि हिंसा के पीछे आपराधिक साजिश से जुड़े एक मामले की जांच की जा रही है। शेष 692 मामलों की जांच उत्तर पूर्व जिला पुलिस द्वारा की जा रही है। 

1829 लोगों की गिरफ्तारी
उन्होंने कहा कि कुल 1,829 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 353 मामलों में आरोप पत्र अदालत में पेश किए गए हैं। 

24 फरवरी को हुआ था दंगा
नागरिकता कानून समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों के बाद पिछले साल 24 फरवरी को पूर्वोत्तर दिल्ली में दंगे भड़क गए थे, जिसमें कम से कम 53 लोग मारे गए थे और स्कूलों के साथ-साथ धार्मिक स्थानों पर भी संपत्ति का नुकसान हुआ था।