तेलंगाना (Telangana) में 21 साल की लड़की की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव उसके घर से मिला। लड़की दो महीने पहले दूसरे धर्म के प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। 

हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) की 21 साल की युवती को दूसरे धर्म के लड़के से प्यार की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। शुक्रवार को उसकी लाश उसके घर में मिली। शव खून से लथपथ था। लड़की के पिता ने झूठी कहानी सुनाकर पुलिस को भटकाने की कोशिश की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना आदिलाबाद जिला की है। जिले के नागल कोंडा गांव में 21 साल की लड़की का शव मिला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती का प्रेम संबंध दूसरे धर्म के युवक के साथ था। दो महीने पहले वह अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। इसके बाद लड़की के पिता ने थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस को पता चला कि लड़की अपने प्रेमी के साथ महाराष्ट्र चली गई है और वहीं रह रही है। पुलिस टीम महाराष्ट्र गई और लड़की को लेकर आ गई। इसके बाद उसे परिवार के लोगों के हवाले कर दिया गया। 

गले पर थे जख्म के कई निशान
शुक्रवार को लड़की का शव उसके घर से मिला। धारदार हथियार से उसका गला काट दिया गया था। पुलिस के अनुसार उसके गले पर जख्म के कई गहरे निशान थे। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उसने आत्महत्या कर लिया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बात पर यकीन नहीं कर पाए कि कोई लड़की अपने ही गर्दन को धारदार हथियार से कैसे इस तरह काट सकती है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें शक है कि लड़की की हत्या की गई है। उसके पिता झूठी कहानी सुना रहे हैं। लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- Shocking CCTV:पीछे से आकर विधवा को धक्का देकर गिराया और फिर चाकू से करने लगा वार, निकाह करना चाहता था

पुलिस को शक, पिता ने की बेटी की हत्या
आदिलाबाद के एसपी उदय कुमार रेड्डी ने कहा कि हमें शक है कि लड़की की हत्या उसी के पिता ने की है। वह बेटी के दूसरे धर्म के लड़के के साथ घर से भाग जाने से नाराज था। लड़की को महाराष्ट्र से वापस लाने के बाद उसके परिजनों की काउंसलिंग की गई थी। इसके बाद लड़की को उनके हवाले किया गया था।

यह भी पढ़ें- कैमरे के सामने महिला को सरेआम मारता रहा चाकू, हैदराबाद शहर के लोग बने रहे मूकदर्शक