उड़ीसा के रायगढ़ में बुधवार सुबह 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि इससे किसी जान और माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन भूकंप के झटके लगने से लोगों में घबराहट जरूर फैल गई।

रायगढ़, उड़ीसा. रायगढ़ में बुधवार सुबह 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि इससे किसी जान और माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन भूकंप के झटके लगने से लोगों में घबराहट जरूर फैल गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए क्यों आता है भूकंप
जानकार बताते हैं कि धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है, इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत, वर्गों में बंटी हुई है, जिन्हें टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह से हिलती रहती हैं लेकिन जब ये बहुत ज्यादा हिल जाती हैं, तो भूकंप आ जाता है। ये प्लेट्स क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर, दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इसके बाद वे अपनी जगह तलाशती हैं और ऐसे में एक प्लेट दूसरी के नीचे आ जाती है।

भूकंप की गहराई से क्या मतलब है
मतलब साफ है कि हलचल कितनी गहराई पर हुई है। भूकंप की गहराई जितनी ज्यादा होगी सतह पर उसकी तीव्रता उतनी ही कम महसूस होगी।