देश में कोरोना की रफ्तार अभी भी बेकाबू है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1,99,376 लाख नए केस मिले हैं। जबकि मंगलवार को यही आंकड़ा 1 लाख 85 हजार 104 था। महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार थोड़ी सी थमी है। यहां 58,952 नए केस मिले हैं। जबकि मंगलवार को 60,212 नए केस मिले थे। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के हालात अभी बेकाबू हैं।

नई दिल्ली. पिछले 24 घंटे में एक बार फिर रिकॉर्ड 1,99,376 लाख नए केस मिले हैं। मंगलवार को यही आंकड़ा 1 लाख 85 हजार 104 था। महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार थोड़ी सी थमी है। यहां 58,952 नए केस मिले हैं। जबकि मंगलवार को 60,212 नए केस मिले थे। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के हालात अभी बेकाबू हैं। इस समय देश में 14,65,877 एक्टिव केस हैं। 24 घंटे में 93,418 लोग रिकवर हुए, जबकि 1037 की मौत हो गई। अब तक देश में कुल 1,73,152 की मौत हो चुकी है। सबसे खराब हालात उत्तर प्रदेश-↑20,439, दिल्ली-↑17,282,छत्तीसगढ़-↑14,250 और कर्नाटक-↑11,265 हैं। मध्य प्रदेश में भी केस बढ़े हैं। यहां ↑9,720 नए केस मिले हैं। देश में अब तक 13.9M केस आ चुके हैं। इनमें 12.3M रिकवर हो चुके हैं, जबकि 172K की मौत हो गई। वहीं, दुनिया में अब तक 138M केस मिल चुके हैं। इनमें 78.5M रिकवर हुए, लेकिन 2.97M की मौत हो गई। इसी बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शमशेरगंज सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रेजाउल हक का कोरोना से निधन हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 दिन में डबल हुए केस
संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक लाख केस को 2 लाख होने में सिर्फ 10 दिन लगे। दुनिया में अमेरिका ही ऐसा देश है, जो 2 लाख केस के आंकड़े तक पहुंचा था। हालांकि उसे भी इस तक पहुंचने में 21 दिन लगे थे। अमेरिका में 30 अक्टूबर को 1 लाख केस आए थे। 21 दिनों बाद 20 नवंबर को यह आंकड़ा 2 लाख को पार चुका था। अमेरिका में 8 जनवरी को 3,09,035 नए केस मिले थे, जो दुनिया में अब तक रिकॉर्ड है। इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कुल 26,20,03,415 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 13,84,549 सैंपल बुधवार को टेस्ट किए गए।

देखें किस राज्य में कोरोना की क्या स्थिति...