सरकार ने बुधवार को बताया कि जम्मू कश्मीर में जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत कुल 389 लोगों को फिलहाल हिरासत में रखा गया है।

नई दिल्ली. सरकार ने बुधवार को बताया कि जम्मू कश्मीर में जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत कुल 389 लोगों को फिलहाल हिरासत में रखा गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

पीएसए के तहत 389 लोग हिरासत में हैं

उन्होंने बताया कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधान हटाए जाने के बाद से जम्मू कश्मीर जन सुरक्षा कानून के तहत 444 लोगों को हिरासत में लेने के आदेश जारी किए गए थे। रेड्डी ने बताया कि वर्तमान में पीएसए के तहत 389 लोग हिरासत में हैं।

उन्होंने कहा कि मामला दर मामला के आधार पर समीक्षा करने के बाद हिरासत की अवधि बढ़ाई या खत्म की जाती है। यह समीक्षा जमीनी हालात तथा फील्ड एजेंसियों की रिपोर्ट पर आधारित होती है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)