मुंबई के गोरेगांव में एक तेंदुए(Leopard) ने जबर्दस्त आतंक मचा रखा है। बुधवार को तेंदुए ने एक 55 साल की महिला पर अटैक कर दिया। लेकिन महिला भी डंडा लेकर उससे भिड़ गई। तेंदुआ अब तक एक बच्चे सहित 4 लोगों पर हमला कर चुका है।

मुंबई. गोरेगांव में एक तेंदुआ (Leopard) लोगों के लिए जानलेवा आफत बन गया है। बुधवार को तेंदुए ने एक 55 साल की महिला पर अटैक कर दिया। लेकिन महिला भी डंडा लेकर उससे भिड़ गई। तेंदुआ अब तक एक बच्चे सहित 4 लोगों पर हमला कर चुका है तेंदुए ने महिला को बुरी तरह जख्मी कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले तेंदुआ ने इसी क्षेत्र में एक बच्चे पर हमला किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

pic.twitter.com/c1Yx1xQNV8

Scroll to load tweet…

महिला ने भी तेंदुए किया डंडे से हमला
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार को गोरेगांव के आरे कॉलोनी के विसावा में हुई। यहां आरे डेयरी के पास एक महिला बैठी हुई थी। तभी तेंदुआ उस पर टूट पड़ा। घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेंदुए ने महिला पर अटैक किया था। घायल महिला का नाम निर्मला रामबदन सिंह बताया गया है। महिला हाथ में छड़ी लेकर घर से बाहर निकलती है और बरामदे में बैठने लगती है। इसी दौरान तेंदुए ने घात लगाकर उस पर हमला कर दिया। महिला अपनी जान बचाने छड़ी से ही तेंदुए पर दनादन वार करना शुरू कर देती है।

यह भी पढ़ें-Shocking pictures,बता सकते हैं ये कौन-सी बला है; जिसने स्पेन के हजारों लोगों की जिंदगी में तबाही ला दी है

कम उम्र का बताया जाता है तेंदुआ
तेंदुए के हमले के बाद महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। महिला की छाती, चेहरे और शरीर के पिछले हिस्से पर खरोच के निशान गए हैं। ठाणे फॉरेस्ट डिवीजन के प्रभारी गजानन हीरे के मुताबिक, पंजों के निशान से पता चलता है कि तेंदुआ कम उम्र है। लोगों का कहना है कि इस इलाके में पिछले महीने से ही तेंदुआ घूम रहा है। लोगों का आरोप है कि उन्होंने वन विभाग से पिंजरे का अनुरोध किया था, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि अब फॉरेस्ट डिवीजन के प्रभारी गजानन पिंजरा लगाने की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें
ये सांप काट ले तो इंसान का मांस तक पिघलने लगे, 22 लाख रु है कीमत, यहां रहते हैं दुनिया के सबसे डेंजर सांप
यह भी पढ़ें-सालों से चली आ रही Dogs मीट खाने की परंपरा पर South Korea में लग सकता है बैन, हर साल मारे जाते हैं 10 लाख