मई में भाजपा युवा मोर्चा नेता प्रियंका शर्मा को ममता बनर्जी की छेड़छाड़ वाली तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए हावड़ा जिले में गिरफ्तार किया था। उच्चतम न्यायालय ने उसे जमानत देते हुए पोस्ट के लिए मुख्यमंत्री से माफी मांगने को कहा था। 


सिंगूर: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। तृणमूल युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शांतनु बनर्जी द्वारा दर्ज कराई शिकायत के आधार पर चंदन भट्टाचार्य को पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक तथागत बासु ने कहा, ‘‘सिंगूर पुलिस थाने में चंदन भट्टाचार्य के खिलाफ एक शिकायत दर्ज होने के बाद हमने उसे गिरफ्तार किया। मामले की जांच की जा रही है।’’

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शख्स ने की थी TMC की आलोचना

यह घटना तब सामने आई है जब इस महीने की शुरुआत में साइबर अपराध कानून के कथित उल्लंघन को लेकर उत्तर 24 परगना जिले से कांग्रेस नेता सन्मय बंदोपाध्याय को गिरफ्तार किया गया। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने टीएमसी सरकार की आलोचना वाले पोस्ट प्रसारित करने के लिए बंदोपाध्याय को गिरफ्तार किया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)