भारत में कोरोना के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के संक्रमित होने के मामलों में भी इजाफा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अब तक देश में करीब 90 डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ संक्रमित हुए हैं। इनमें नर्स और पैरामेडिक्स स्टाफ भी शामिल हैं।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के संक्रमित होने के मामलों में भी इजाफा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अब तक देश में करीब 90 डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ संक्रमित हुए हैं। इनमें नर्स और पैरामेडिक्स स्टाफ भी शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


पुणे में नर्स मिली संक्रमित
उधर, महाराष्ट्र के पुणे में एक नर्स संक्रमित पाई गई है। रूबी हॉल हॉस्पिटल के डायरेक्टर संजय पठारे ने बताया, नर्स हाल ही में छुट्टी से लौटी है। इसके बाद उसे कोरोना के कुछ लक्षण थे। इसके बाद उसका टेस्ट किया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। 

Scroll to load tweet…


30 नर्सों को किया गया क्वारंटाइन
पठारे ने बताया, नर्स के संक्रमित पाए जाने के बाद उसके संपर्क में आने वालीं 30 नर्सों को क्वारंटाइन किया गया है। 

भारत में कोरोना की क्या है स्थिति?
भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 8897 मामले सामने आए हैं। 294 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अब तक भारत में 1 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां अब तक 1800 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।