थाना सेक्टर 49 पुलिस ने एक हफ्ते पहले अपनी मुंहबोली बहन से बलात्कार करने वाले आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा(Noida). थाना सेक्टर 49 पुलिस ने एक हफ्ते पहले अपनी मुंहबोली बहन से बलात्कार करने वाले आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले रोहित सूद ने एक सप्ताह पहले अपनी मुंह बोली 15 वर्षीय बहन से अपने घर पर बलात्कार किया था। इस मामले में पीड़िता ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार दोपहर को आरोपी रोहित सूद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बलात्कार की बात स्वीकार की।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ग्रेटर नोएडा में अपनी मां के साथ रहती थी। कुछ समय पूर्व उसका अपनी मां से विवाद होने के बाद वह घर छोड़कर नोएडा भाग आई थी और अपने मुंह बोले भाई रोहित के घर पर रहने लगी थी।

 शर्मा ने बताया कि यहां रहते हुए उसे दो ही दिन हुए थे, जिसके बाद रोहित ने इस घटना को अंजाम दिया।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]