देश में कोरोना संकट से निपटने विभिन्न राज्य जरूरत के हिसाब से लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगा रहे हैं। संक्रमण के मामले में टॉप पर चल रहे महाराष्ट्र में टोटल लॉकडाउन नहीं लगेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि फिलहाल मिनी लॉकडाउन ठीक है। हरियाणा, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक आदि राज्यों में सख्ती बरती जा रही है। पश्चिम बंगाल में चुनाव होते ही मिनी लॉकडाउन लगा दिया गया है।

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने विभिन्न राज्य अपने स्तर पर एक्शन ले रहे हैं। जरूरत के हिसाब से लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगा रहे हैं। संक्रमण के मामले में टॉप पर चल रहे महाराष्ट्र में टोटल लॉकडाउन नहीं लगेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि फिलहाल मिनी लॉकडाउन ठीक है। हरियाणा, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक आदि राज्यों में सख्ती बरती जा रही है। पश्चिम बंगाल में चुनाव होते ही मिनी लॉकडाउन लगा दिया गया है। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख से अधिक केस मिले हैं। हालांकि इसमें से 2.98 लाख ठीक भी हुए हैं। इस दौरान 3,521 की मौत भी हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए कोरोना संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान

बिहार: बिहार में बढ़ते कोरोना के मामलों को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने जिलेवार मंत्रियों को प्रभार सौंपा है। अब एक-एक मंत्री एक-एक जिले की कमान संभालेंगे। नई गाइडलाइन के मुताबिक यहां शाम के 6 बजे से सुबह के 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। यहां शादी समारोह में अधिकतम 50 लोग, जबकि अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। 1 मई से 31 मई तक सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए गए हैं।

Scroll to load tweet…

दिल्ली: दिल्ली में कोरोना बेकाबू है। अस्पतालों में बेड नहीं है। मेडिकल सुविधाओं के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। स्थितियों को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए लाॅकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है। आईटीबीपी के आईजी आनंद स्वरूप ने छतरपुर में 500 ऑक्सीजन बेड वाले सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर का दौरा कर वहां मरीज़ों से मुलाकात की और तैयारियों का जायज़ा लिया।

Scroll to load tweet…

पश्चिम बंगाल: यहां तत्काल प्रभाव से शॉपिंग काम्पलेक्स, ब्यूटी पार्लर, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, बार, स्पोर्ट्स काम्पलेक्स, जिम, स्पा, स्वीमिंग पूल आदि बंद करने का आदेश दे दिया गया है। इसके अलावा सामाजिक, धार्मिक, खेल या अन्य कोई भी भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम नहीं होंगे। बाजार अभी सुबह 7-10 और शाम को 3-5 बजे के बीच ही खोले जा सकेंगे। होम डिलीवरी पर अभी रोक नहीं लगी है।

कर्नाटक: यहां 27 अप्रैल से 14 दिनों तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

देश में कोरोना संकट से निपटने विभिन्न राज्य जरूरत के हिसाब से लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगा रहे हैं। संक्रमण के मामले में टॉप पर चल रहे महाराष्ट्र में टोटल लॉकडाउन नहीं लगेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि फिलहाल मिनी लॉकडाउन ठीक है। हरियाणा, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक आदि राज्यों में सख्ती बरती जा रही है। पश्चिम बंगाल में चुनाव होते ही मिनी लॉकडाउन लगा दिया गया है।

हरियाणा: गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत 9 जिलों में 30 अप्रैल की रात 10 बजे से 3 मई की सुबह पांच बजे तक वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। इन जिलों में पंचकूला, सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद भी शामिल हैं। इसमें आवश्‍यक सेवाओं जैसे मेडिकल और किराना दुकानों को छोड़कर बाकी सबकुछ बंद रहेगा। रेस्‍टारेंट और ढाबे होम डिलीवरी कर सकेंगे।

महाराष्ट्र: राज्य में मिनी लॉकडाउन 15 मई तक बढ़ाया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बॉम्बे हाईकोर्ट में कहा कि राज्य में सख्त लॉकडाउन की जरूरत नही है। प्रतिदिन 3 लाख सैंपल की जांच कराई जाएगी।

उत्तर प्रदेश: कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए राज्य में शुक्रवार से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है।

राजस्थान: यहां शुक्रवार शाम 6 बजे से लेकर सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लागू रहेगा।

मध्यप्रदेश: यहां राजधानी भोपाल समेत छिंदवाड़ा, रतलाम, सागर और जबलपुर में अभी 1 मई तक पाबंदियां रहेंगी, जबकि भोपाल में 3 मई तक लॉकडाउन रहेगा।

तमिलनाडु: यहां रविवार को फुल लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू रहेगा।

यह भी जानें

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 27,44,485 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,49,89,635 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,83,37,385 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,45,299 सैंपल कल टेस्ट किए गए।


आलियाभट्ट ने महाराष्ट्र के कोविड हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पिछले कुछ दिनों से आलिया लगातार अलग-अलग शहरों के कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर्स की लिस्ट जारी कर रही हैं, ताकि लोग की परेशानियां कुछ कम हो सकें। आप उनके इंस्टा पेज पर जाकर अन्य राज्यों की लिस्ट देख सकते हैं।

View post on Instagram

#COVID19pic.twitter.com/p59bG4Uqvm

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/xdk975U8W5

Scroll to load tweet…

#COVID19pic.twitter.com/mUQzAXuLlh

Scroll to load tweet…

#COVID19pic.twitter.com/Malw6lpj5p

Scroll to load tweet…

#COVID19pic.twitter.com/xgUReiwVQs

Scroll to load tweet…