कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन और दूसरी अन्य पाबंदियां आगे बढ़ाई जा रही हैं। जिन राज्यों में संक्रमण की खतरा बना हुआ है, वहां कंटेनमेंट जोन बनाकर पाबंदियां लगाई गई हैं। ओडिशा और राजस्थान में 1 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया है। आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने और गाइड लाइन का पालन कराने विभिन्न राज्य क्या प्रयास कर रहे हैं...

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर नियंत्रण करने विभिन्न राज्य अपने-अपने स्तर पर लॉकडाउन और अन्य पाबंदियां लगा रहे हैं। जिन राज्यों में संक्रमण की खतरा बना हुआ है, वहां कंटेनमेंट जोन बनाकर पाबंदियां लगाई गई हैं। ओडिशा और राजस्थान में 1 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 2.67 लाख नए केस आए हैं। इनमें से 3.89 लाख ठीक भी हुए। लेकिन चिंताजनक बात यह है कि अब तक कि रिकॉर्ड 4530 मौतें हुई हैं। 

आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने और गाइड लाइन का पालन कराने विभिन्न राज्य क्या प्रयास कर रहे हैं...

राजस्थान: कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों में दिखाई दे रहे म्यूकर माइकोसिस (Black fungus) रोग को राजस्थान सरकार ने महामारी घोषित कर दिया है। बुधवार को सरकार ने राजस्थान महामारी अधिनियम-2020 की धारा-3 की सहपठित धारा-4 के तहत म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) को संपूर्ण राज्य में महामारी (Epidemic) घोषित करते हुए अधिसूचना जारी कर दी।

मणिपुर: सरकार ने लगाई एंबुलेंस के सायरन पर रोक। कहा, इससे लोग डर रहे हैं। 

दिल्ली:
सरकर कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाएगी।

यूपी: सरकार ने कहा है कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान 3 शिक्षकों की मौत हुई, उनके परिवार को 30 लाख का मुआवजा मिलेगा।

राजस्थान: यहां आज से 1 जून तक यानी 14 दिनों का टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, लोगों को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच घरों के 500 मीटर के दायरे में जरूरी चीजे खरीदने की अनुमति होगी। वहीं, वीकेंड में सिर्फ चिकित्सीय सेवाओं के लिए ही बाहर निकल पाएंगे।

उत्तर प्रदेश: मेरठ के ग्रामीए एसपी ने बताया-CM ने ग्राम बिजौली में कोविड संक्रमित परिवार के सदस्य से कंटेनमेंट जोन के बाहर मुलाकात की। ऐसा एक वीडियो ट्वीट करके भ्रामक सूचना फैलाई जा रही है, जो पूरी तरह से गलत है। भ्रामक सूचना फैलान के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मध्य प्रदेश: यहां भोपाल में अभी 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाया है, लेकिन आवश्यकतानुसार इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

इन राज्यों में लॉकडाउन: 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन हैं। ये हैं-हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी।

इन राज्यों में कुछ छूट: 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूट के साथ लॉकडाउन है। ये हैं- पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात।

COVID19pic.twitter.com/e5Lkk4hu87

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/Rpce0fJ0S4

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/KNSviE0p4N

Scroll to load tweet…