बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली। वे 34 साल के थे। अचानक सुसाइड के चलते सोशल मीडिया पर मौत को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। लेकिन अब इस पर महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली। वे 34 साल के थे। अचानक सुसाइड के चलते सोशल मीडिया पर मौत को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। लेकिन अब इस पर महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुंबई जोन 9 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने कहा, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत फांसी लगने से हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने कहा, जाहिर तौर पर उनकी मौत फांसी लगने से हुई है। लेकिन पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण बता सकती है। हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। 

Scroll to load tweet…


फ्लेट में फांसी पर लटका मिला शव
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लेट पर फांसी से लटका मिला था। उनके नौकर ने मौत के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुशांत सिंह की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने सोमवार को फ्लेट से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी थी। 

क्या है मौत की वजह?
बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के घर से स्ट्रेस की कुछ दवाएं मिली हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि तनाव के चलते सुशांत ने यह कदम उठाया है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।