पीएम मोदी दो दिनों में दो नए रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। दरअसल, पीएम के रूप में आज यानी 13 अगस्त को उनका 2272 वां दिन है। अटलजी भी अपने तीन कार्यकाल में कुल इतने ही दिन प्रधानमंत्री रहे। आज मोदी ने अटलजी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कल इसे तोड़ देंगे। एक दिन बाद यानी 15 अगस्त को दूसरा रिकॉर्ड बनेगा। पीएम मोदी 7वीं बार झंडा फहराकर अटलजी से आगे निकल जाएंगे।

नई दिल्ली. पीएम मोदी दो दिनों में दो नए रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। दरअसल, पीएम के रूप में आज यानी 13 अगस्त को उनका 2272 वां दिन है। अटलजी भी अपने तीन कार्यकाल में कुल इतने ही दिन प्रधानमंत्री रहे। आज मोदी ने अटलजी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कल इसे तोड़ देंगे। एक दिन बाद यानी 15 अगस्त को दूसरा रिकॉर्ड बनेगा। पीएम मोदी 7वीं बार झंडा फहराकर अटलजी से आगे निकल जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नेहरू के पास सबसे ज्यादा पीएम रहने का रिकॉर्ड
पीएम के रूप में सबसे ज्यादा दिन तक रहने का रिकॉर्ड तीन लोगों के नाम है। जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह। लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम है। नेहरू 16 साल 9 महीने और 12 दिन तक पीएम रहे।

नेहरू के बाद दूसरे नंबर पर इंदिरा हैं
नेहरू के बाद दूसरे नंबर पर उनकी बेटी इंदिरा गांधी हैं। इंदिरा दो हिस्से में कुल 15 साल 11 महीने और 17 दिन प्रधानमंत्री रहीं। तीसरे नंबर पर मनमोहन सिंह हैं। मनमोहन सिंह लगातार 10 साल चार दिन तक पीएम रहे। पीएम मोदी अपने दूसरा कार्यकाल पूरा करते हैं तो मनमोहन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।