केरल में गर्भवती हथिनी को विस्फोटक खिलाने के बाद अब इंसानियत को शर्मशार करने वाला ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश से सामने आया है। हिमाचल में एक गर्भवती गाय को विस्फोटक का गोला खिला दिया गया। इससे गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई। 

बिलासपुर. केरल में गर्भवती हथिनी को विस्फोटक खिलाने के बाद अब इंसानियत को शर्मशार करने वाला ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश से सामने आया है। हिमाचल में एक गर्भवती गाय को विस्फोटक का गोला खिला दिया गया। इससे गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला हिमाचल के बिलासपुर के झंडुत्ता इलाके का है। गाय के मालिक ने इस घटना का वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर डाला है। यह तेजी से वायरल हो रहा है। मालिक ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर गाय को विस्फोटक खिलाने का आरोप लगाया है। 

Scroll to load tweet…

मामला दर्ज
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरस होने के बाद लोगों में भी आक्रोश है। 

केरल में गर्भवती हथिनी के साथ हैवानियत
केरल के मलप्पुरम में गर्भवती हथिनी को कुछ लोगों ने पटाखों से भरकर अनानास खिला दिया था। इससे हथिनी का मुंह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। हथिनी दो-तीन दिन तक बिना कुछ खाएं पिए पानी नें खड़ी रही थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी।