भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के संपर्क में आने के बाद देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपना कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया है। दरअसल बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के कार्यक्रम में शरीक होने के बाद भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 18 मार्च को आयोजित एक जलपान कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

नई दिल्ली. भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के संपर्क में आने के बाद देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपना कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया है। दरअसल बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के कार्यक्रम में शरीक होने के बाद भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 18 मार्च को आयोजित एक जलपान कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वह बुधवार को परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति पर संसदीय दल की एक बैठक में भी शामिल हुए थे जिसमें करीब 20 सांसद शरीक हुए थे। कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद राष्ट्रपति ने यह फैसला लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह और उनकी मां एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खुद को लोगों से पृथक करने की घोषणा के बाद तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन और अपना दल की अनुप्रिया पटेल शुक्रवार को स्व-पृथक हो गये। इसके अलावा कनिका कपूर जिन लोंगों के संपर्क में आई थी, उन्हें भी खुद को सभी से अलग करने की सलाही दी जा रही है। इस मामले में लापरवाही करने पर कनिका के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सरोजनी नगर थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। 

दुष्यंत कनिका से मिलने के बाद और भी कई नेताओं से मिले थे। ये नेता भी अपनी जांच करा रहे हैं और सभी नेताओं को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। कनिका का पूरा परिवार भी आइसोलेशन में जा चुका है। बॉलीवुड सिंगर की यह लापरवाही सभी नेताओं पर मंहगी पड़ सकती है। फिलहाल उन्हें भी आइसोलेशन में रखा गया है और उनका इलाज जारी है।