उत्तर प्रदेश और असम में जनसंख्या नियंत्रण करने शुरू हुई कवायदों के बीच मध्य प्रदेश में भी इसे लेकर सुगबुगाहट होने लगी है। भाजपा के दिग्गज MLA रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक लेटर लिखकर जनसंख्य नियंत्रण कानून बनने की मांग उठाई है।

भोपाल. यूपी में जनसंख्य नियंत्रण बिल को लेकर शुरू हुईं कोशिशों की देखादेखी भाजपा शासित प्रदेश भी सक्रिय हो गए हैं। असम पहले ही इस दिशा में आगे कदम बढ़ा चुका है। अब मध्य प्रदेश में भी इसे लेकर सुगुबुगाहट होने लगी है। हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक लेटर लिखा है। इसमें मप्र में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा विधायक ने सीएम को लिखा लेटर
रामेश्वर शर्मा ने 13 जुलाई को लिखे अपने पत्र में कहा कि मप्र में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर जनसंख्या पर नियंत्रण की महती आवश्यकता महसूस की जा रही है। बढ़ती हुई जनंसख्या प्रदेश के विकास, सुशासन और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। पिछले 10 वर्षों में मप्र में 1.5 करोड़ से अधिक जनसंख्या बढ़ी है। नीचे पढ़ें लेटर

बिहार में भी उठी मांग
मप्र के साथ ही बिहार में भी जनसंख्य नियंत्रण कानून की मांग उठने लगी है। बिहार सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिनके दो से अधिक बच्चे हैं, उन्हें पंचायत चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय की तर्ज पर यह व्यवस्था ग्राम निकायों पर भी लागू हो।

जनसंख्या दिवस पर योगी ने किया था जनसंख्या नीति का ऐलान
विश्व जनसंख्या दिवस(11 जुलाई) को योगी आदित्यनाथ ने यूपी में जनसंख्या नीति एक ऐलान किया था। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद का बयान सामने आया है। VHP ने कुछ सवाल उठाते हुए सुझाव दिए हैं। बता दें कि राज्य विधि आयोग ने जनसंख्या विधेयक-2021 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें
यूपी की जनसंख्या नीति पर VHP का सवाल और सुझावः एक व्यस्क के कंधे पर आ जाएगा 4 बुजुर्गों का भार